हरिद्वार : दुनिया का सबसे प्राचीन धार्मिक मेला महाकुंभ इस साल दुनिया का सबसे बड़ा मेला हो सकता है। वेदों में उल्लिखित परंपरा के अनुसार लाखों हिंदू श्रद्धालु मोक्ष पाने के लिए महाकुंभ मेले के दौरान स्नान करते हैं। यह मेला प्रयाग (इलाहाबाद), हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में आयोजित किया जाता है। इस साल इस मेले क� � आयोजन हरिद्वार में हो रहा है।
चार महीने तक चलने वाला महाकुंभ मेला दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा के तट पर 14 जनवरी से यह मेला शुरू होगा। हरिद्वार महाकुंभ की महिमा इसलिए भी ज्यादा मानी जाती है क्योंकि यह भगवान शंकर के निवास कैलाश पर्वत का प्रवेश द्वार माना जाता है। इसके मुकाबले सिर्फ इलाहाबाद के कुंभ में ही भारी भीड़ होती है क्योंकि वहां गंगा, यमुना और पौराणिक नदी सरस्वती का संगम है। कुंभ के प्रति गहरी आस्था न केवल हजारों साल से बनी हुई है, बल्कि इसका प्रभाव दुनिया भर में बढ़ रहा है। सातवीं शताब्दी में ह्वेन सांग से लेकर 19वीं शताब्दी में मार्क ट्वेन और 20वीं शताब्दी में बहुत से विद्वानों ने महाकुंभ मेले का चमत्कृत होकर वर्णन किया है। |